विनीत पिल्लई/कांकेर।
दिनांक 28.01.2026 की रात्रि नियमित पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिटी कोतवाली, कांकेर पुलिस टीम को ज्ञानी चौक क्षेत्र में एक लावारिस लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा तत्काल बैग को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया।
सूचना मिलने पर बैग के स्वामी थाना उपस्थित हुए। पहचान एवं आवश्यक जांच के दौरान बैग के भीतर लगभग ₹1,00,000/- मूल्य के सोने के आभूषण एवं ₹2,000/- नगद पाए गए। विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात बैग एवं उसमें रखी सामग्री को सुरक्षित रूप से बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।
पुलिस की इस त्वरित, सतर्क एवं ईमानदार कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लावारिस अथवा संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।









