Home चर्चा में शहर में बढ़ती चोरियां, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लचर: सुशील मौर्य

शहर में बढ़ती चोरियां, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लचर: सुशील मौर्य

0
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जनता में भय का, दंतेश्वरी मंदिर में चोरी करने वाला अब तक गिरफ्त से बाहर 

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने शहर में लगातार बढ़ती चोरियों को लेकर भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से शहर में चोरियां बढ़ती जा रही है। चोरों से अब हमारे मंदिर भी अछूते नहीं हैं। शहर में बढ़ता चोरों का यह आतंक भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिचायक बन चुका है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बीते दो दिनों से शहर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बीती रात चोरों ने शहर के सनसीटी में रहने वाले शू व्यवसायी के घर से जेवरात नगद सहित कुल 16 लाख रुपए की चोरी की। घर में रखवाली करने वाले डॉग पर भी चोरों ने हमला किया।इसके अगले दिन मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में निवासरत पांच डाक्टरों के घरों को एकसाथ निशाना बनाया गया। 6 दिन पूर्व बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में हुए लाखों की चोरी का खुलासा आज तक नहीं हो सका है और चोरों ने फिर से लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। कुल मिलाकर भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नपुंसक बन गई है जिसका खामियाजा शहर की जनता भुगत रही है।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा माई दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर शहर के अन्य 6 घरों में चोरी होना यह दर्शाता है कि बेखौफ घूम रहे अपराधियों पर लगाम लगाने में पुलिस की हालत पस्त हो चुकी है। अपराधी अपराध करने में मस्त हैं। शासन प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधि आयोजन प्रयोजन में व्यस्त हैं। शहर की जनता में भय का माहौल बना हुआ है पुलिसिंग की व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। भाजपा सरकार के किसी भी नेता उनके संगठन बजरंग दल, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद का बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी के बाद से आज तक मुंह तक नहीं खुला है। न ही इन संगठनों के द्वारा कोई भी विरोध प्रदर्शन किया गया। छोटे छोटे से मुद्दों को लेकर पूर्ववर्ती सरकार को घेरने वाली बजरंग दल, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को लगता है जैसे सांप सूंघ गया हो। यही लोग इसी दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में बड़े बड़े आयोजन व हिंदुत्व का कार्यक्रम करने वाले आज कहां है क्यों कोई नहीं सामने आ रहे हैं। इस नाकामी के लिए गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। श्री मौर्य ने चेतावनी दी है यदि अपराधी को जल्द नहीं पकड़े गए है तो कांग्रेस पार्टी शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here