बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहरा कर आम लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बोधघाट थाना पुलिस ने अडावाल झंडा पारा चौक पर एक व्यक्ति को धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डराते धमकाते पकड़ा। आरोपी महादेव कश्यप पिता डोमू कश्यप उम्र 25वर्ष निवासी हलबा कचोरा के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।









