Home चर्चा में खाल कछार में अवैध तीन गड्ढों का संचालन कोयला उत्खनन कर बाइक...

खाल कछार में अवैध तीन गड्ढों का संचालन कोयला उत्खनन कर बाइक से किया जा रहा परिवहन

25
0
साठगांठ से दिनदहाड़े चल रहा कोयले का खेल।।
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
सरगुजा जिले का लखनपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी जोरो पर है कई वर्षों से कोयला तस्करी का काम लंबे समय से किया जा रहा है  कोयला तस्कर साठगांठ कर जेसीबी मशीन से नदी किनारे गड्ढे खोदकर कोयला निकाल कर बाइक से चिमनी भट्ठों में परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे।दरअसल पूरा मामला गुमगरा खाल कछार का है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेताओं के संरक्षण और अधिकारियों से साठगांठ कोयला तस्कर स्थानीय युवक की सहायता से जेसीबी मशीन लगाकर  नदी किनारे गड्ढा खुदवाकर कोयला का उत्खनन कराया जा रहा है कोयला तस्कर मजदूरों के माध्यम से भी उनके जान को जोखिम में डालकर कोयला उत्खनन का कार्य कर रहे हैं यदि कोयला उत्खनन में किसी मजदूर की जान माल की हानी होती है तो उसका जिम्मेदार कौन रहेगा बाइकर्स गैंग की मदद से बाइक  अवैध कोयला को गुमगरा कला, जमदई और नेवारडांड की चिमनी भट्ठों सहित अन्य ईट भट्ठों में कोयले को खपाया जा रहा है। प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से इस क्षेत्र में कोयला का गोरख धंधा संचालित हो रहा है। विगत वर्षों पूर्व खनिज और पुलिस के द्वारा मिलकर अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी जिसके बाद से अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगा था। विगत दो वर्षों से कोयला तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। इन कोयला तस्करों के द्वारा धड़ल्ले से अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है और शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की चपत लगाई जा रही है।अब तक शासन प्रशासन के द्वारा को लेकर कोयला खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने को ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अवैध खुला उत्खनन और परिवहन को लेकर किस प्रकार की कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जाती है या फिर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वन सिंह नेताम 
 कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन के संबंध में एसडीएम से चर्चा करने पर उनके द्वारा कहा गया कि खनिज राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here