Home चर्चा में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का आकांक्षी विकास खंड लखनपुर...

नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में शुभारंभ।

26
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
आकांक्षी विकास खंड लखनपुर, जिला सरगुजा नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ जिले के आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आकांक्षी जिलों एवं विकास खंडों में समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना तथा प्रमुख सामाजिक सूचकांकों में 100 प्रतिशत संतृप्ति (सैचुरेशन) प्राप्त करना है।
यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा के नेतृत्व में तथा माननीय छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री, एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर श्री प्रकाश सिंह, SDO RES श्री प्रवीण खलखो, BEO श्री देव कुमार गुप्ता, DDA पशुधन विकास विभाग RP शुक्ला, PO देव प्रसाद सिंह, आवास ब्लॉक कोर्डिनेटर शीनू पटेल, cdpo असीम शुक्ला, पशु चिकत्सक डॉ शब्दर खान, Abo अलोक सिंह सहित लखनपुर जनपद के सर्व सरपंच, जनप्रतिनिधि, पशु सखियाँ, कृषि सखियाँ, पोषण सखियाँ आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, सुपर वाइजर विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान अवधि
संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
अभियान के प्रमुख 06 संकेतक
संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आकांक्षी विकास खंड लखनपुर के लिए निम्नलिखित 06 प्रमुख संकेतक निर्धारित किए गए हैं—
आईसीडीएस के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को नियमित पूरक पोषण प्राप्त करने का प्रतिशत।
आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों की मापन दक्षता (Measurement Efficiency)।
कार्यरत आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यशील शौचालय सुविधा वाले केन्द्रों का प्रतिशत।
कार्यरत आंगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल सुविधा उपलब्ध केन्द्रों का प्रतिशत।
बालिकाओं के लिए शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत।
खुरपका-मुंहपका रोग (FMD) के विरुद्ध टीकाकरण किए गए गोवंशीय पशुओं का प्रतिशत।
माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लखनपुर विकास खंड के लिए निर्धारित सभी 06 लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक संकेतक में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह ने कहा कि यह अभियान नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं आजीविका से जुड़े क्षेत्रों में ठोस बदलाव आएगा।
कार्यक्रम के दौरान गोद भराई एवं अन्नप्रासन संस्कार आयोजित किया गया। सभी विभागों द्वारा सूचना एवं जागरूकता स्टॉल लगाए गए तथा उपस्थित जनसमुदाय एवं अधिकारियों को संपूर्णता अभियान 2.0 की शपथ दिलाई गई।
जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संपूर्णता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा संपूर्णता अभियान जागरूकता रथ को माननीय मंत्री महोदय एवं जिला अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुति सेजस लखनपुर, बॉयस इंग्लिश medium विद्यालय के छात्राओं ने किया.
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री उपेंद्र सिंह पैंकरा एवं एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here