Home चर्चा में विभिन्न निर्माण कार्यों का माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के द्वारा...

विभिन्न निर्माण कार्यों का माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के द्वारा भूमिपुजन किया गया।

39
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
नगर पंचायत लखनपुर आज दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार को वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर में एवं वार्ड क्रमांक 06 मस्जिद के पीछे ग्राऊंड में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू जी के द्वारा भूमिपूजन किया गया । जिसमें नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक कुल लागत 418.66 लाख (चार करोड़ अठारह लाख छैयासठ हजार रूपये) का भूमिपूजन किया गया। जिसमें नाली निर्माण , सी.सी रोड , बाऊडरीवाल शेड निर्माण , सीढी निर्माण , पी.सी.सी रोड निर्माण , सांस्कृतिक कक्ष निर्माण , सामुदायिक भवन निर्माण , खेल निर्माण विकास कार्य , पुलिया निर्माण कार्य , स्ट्रीट लाईट कार्य , तालाब विकास कार्य , का भूमिपुजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी जी , वार्ड पार्षद राजेश सोनवानी , समीम उद्दीन , उर्मिला खलखो , दिनेश साहू , गायत्री सचिन बसंल , भाजपा नेता राहुल अग्रवाल , राकेश अग्रवाल , राजेंद्र जायसवाल , शिवराज सिंह , सुरेश जायसवाल , ठेकेदार मुरारी जायसवाल , महेश नायर वार्डवासी घासी राम साहू , रामसागर साहू , वार्ड क्रमांक 15 , 06 , एवं 07 के वार्डवासी , मौजूद रहे। नगर पंचायत के लखनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी , उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का , सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ,प्लबंर रमेश ठाकुर स्वच्छता प्रभारी विनेश राम खलखो उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here