पुलिस के द्वारा 104 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें ₹ 23,700/- (तेईस हजार सात सौ रुपये) की राशि समन/शमन शुल्क के रूप में वसूल किया गया।
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में दिनांक 31.01.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में वाहन चालकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 94 प्रकरणों में 104 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, जिसमें ₹ 23,700/- (तेईस हजार सात सौ रुपये) की राशि समन/शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई।
यह कार्यवाही यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा अपने वैध दस्तावेज सदैव साथ रखें।
यातायात नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों के जीवन की रक्षा भी करता है।
कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी सघन चेकिंग अभियान एवं वैधानिक कार्रवाई इसी प्रकार सतत रूप से जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।









