Home चर्चा में केंद्र सरकार का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित: इंजी. रवि...

केंद्र सरकार का बजट किसान, गरीब और विकास को समर्पित: इंजी. रवि पाण्डेय

11
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को किसान, गरीब और विकास को समर्पित बताते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश बजट प्रचार समिति के सदस्य इंजी. रवि पाण्डेय ने इसे देश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है तथा विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती देता है।
इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बजट में कृषि एवं किसान कल्याण के लिए प्रावधानों में वृद्धि की गई है। आधुनिक तकनीकों के समावेश, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुँचाने की पहल और उच्च-मूल्य फसलों को बढ़ावा देने जैसे निर्णय सरकार की किसान-हितैषी नीति को दर्शाते हैं। बहुभाषी तकनीकी समाधान के माध्यम से किसान अब वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बजट में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का बजट है। यह देश को आत्मनिर्भर बनाने, गांवों को मजबूत करने और युवाओं को नए अवसर प्रदान करने वाला है।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट देश को तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here