Home चर्चा में बच्चों युवाओं के करियर निर्माण का खेल मजबूत आधार: rpl राजा मोरध्वज...

बच्चों युवाओं के करियर निर्माण का खेल मजबूत आधार: rpl राजा मोरध्वज क्रिकेट आयोजन समिति

3
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
बच्चों  युवाओं के करियर निर्माण का खेल मजबूत आधार
आज के समय में बच्चों का खेलकूद के प्रति जागरूक होना अत्यंत शुभ संकेत है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं देता, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता 
रतनपुर मे वर्तमान दो वर्षो से हो रहे rpl रतनपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतोयोगिता रतनपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का  एक अच्छा मंच प्लेटफार्म तैयार हुआ है जहाँ रतनपुर के पुरे पंद्रह वार्डो के खिलाडी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है,, जहां उन्हें जिला, प्रदेश व अन्य जगहों मे खेलने का मौका मिलता है यह आयोजन रतनपुर मे प्रतिवर्ष कराया जायेगा जो आयोजन समिति   का निर्णय है,खिलाड़ियों की प्रतिभा आज के समय में खेलकूद के प्रति जागरूक होना अत्यंत शुभ संकेत है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं देता, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। एक समय था जब बड़े-बुजुर्ग कहा करते थे कि ‘खेलोगे-कूदोगे तो हो जाओगे खराब।’, लेकिन आज वही खेल बच्चों के करियर निर्माण का मजबूत आधार बन चुका है। रतनपुर प्रीमियर लीग इस आयोजन ने  रतनपुर मे क्रिकेट को फिर से खड़ा कर इस प्रतियोगिता का रोमांच ओर     लोक प्रियता को बढ़ावा दिया है आसपास सहित पुरे रतनपुर मे इस आयोजन की सफलता की तारीफ करते ओर सहयोग करने की बात कहते है l
खिलाड़ियों के उत्साह और खेलों के प्रति जागरूकता की मुक्तकंठ से सराहना नगर वासी करते है  खेल समीक्षक बलराम पांडे,.. ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों ने युवाओं को पहचान, सम्मान और रोजगार दिया है बस उन्हें एक अच्छा प्लेटफार्म मिले जहाँ से वै अपने सपने पुरे करे, जिसके लिए इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए l   जो भी खिलाड़ी खेल मे अच्छा प्रदर्शन करता है वह आगे बढ़ता है, रतनपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्देश्य युवाओं खिलाड़ियों के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है।  इस रतनपुर प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के सक्रिय सदस्य, विमल सोनी, दीना तिवारी, वासु नविन बिसेन, सूर्या यादव, कपिल कश्यप, रत्नेश्वर पांडे, तेजेंद्र पांडे, लाकेश यादव, ब्लड़ाऊ यादव, सैफ अली, विक्की जायसवाल,जतिन मिश्रा, ये इनकी टीम है जो इस आयोजन को प्रतिवर्स कराने मे अपनी भूमिका निभाते है, l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here