छग टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, संचालक के नाम कलेक्टर, डीईओ रायगढ़ को ज्ञापन
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (पं. क्र.72763) के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बसंत चतुर्वेदी (बिलासपुर संभाग प्रभारी) के प्रांतीय अभियान अंतर्गत 30 जनवरी 2026 को टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ने श्री मयंक चतुर्वेदी (आईएएस) कलेक्टर रायगढ़ एवं डॉ. के. वेंकट राव डीईओ रायगढ़ से मिलकर माननीय श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री, माननीय श्री ओ पी चौधरी जी वित्त मंत्री, माननीय श्री गजेंद्र यादव जी शिक्षा मंत्री, श्री विकासशील मुख्य सचिव, श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी शिक्षा सचिव, श्री ऋतुराज रघुवंशी संचालक लोक शिक्षण संचलनालय रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के मुख्य बिंदु केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा की स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा होने पर 50% पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।
न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण निर्धारण के प्रावधान है इससे एल बी संवर्ग के अनेकों शिक्षक बिना पेंशन के सेवानिवृत हो रहे हैं। अतः न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।
तीस हजार सहायक शिक्षक पदोन्नति एवं क्रमोन्नति से वंचित है। पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलैक्सेशन की तरह क्रमोन्नति के लिए 10 वर्ष की सेवा को वन टाइम रिलैक्सेशन करते हुए 5 वर्ष में क्रमोन्नति का लाभ देने का प्रावधान किया जावे।
छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक संवर्ग भरती तथा सेवा की शर्तें नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट को अनिवार्य किया गया है इसके पूर्व शिक्षकों के लिए टीईटी के अनिवार्यता समाप्त किया जावे साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2012 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप/ पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग की विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे।
सहायक शिक्षक शिक्षक जो केवल डी एड या समकक्ष योग्यता रखते हैं उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह के बीएड ब्रिज कोर्स शीघ्र प्रारंभ किया जावे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के अनुरूप शिक्षक की पदोन्नति हेतु विषय अनुसार किया जावे।
स्कूलों में मोबाइल वीएसके ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस की स्थान पर स्कूलों में बायोमेट्रिक पंच मशीन से उपस्थित लिया जावे।

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा पेंशन संबंधी याचिकाओं पर 23 जनवरी 2026 को पारित निर्णय के अनुसार पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना कर पेंशन निर्धारण करने की आदेश जारी की जावे।
श्रीमती विजय शारदा साव शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी पूर्व सेवानिवृत्ति 31.1.2026 के स्वत्वों की भुगतान की कार्यवाही की जावे।
प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग पर डॉ.के वेंकट राव जी ने कहा कि प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु डीपीसी हो गई है। 2 फरवरी को आदेश जारी हो जाएगा।
रायगढ़ जिले में 1 जुलाई 2018 के पश्चात निधन हुए सेवानिवृत हुए शिक्षक एलबी संवर्ग की सभी डीडीओ (प्राचार्य एवं बीईओ) से जानकारी मंगाकर सभी स्वत्वों की गणना कर 31 मार्च 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करने की मांग कलेक्टर, रायगढ़ से किया गया। श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर रायगढ़ को इस बिंदु को टी एल में बैठक में शामिल करने हेतु आग्रह किया गया। परीक्षा अनुमति एवं अर्जित, चिकित्सा, संतान पालन की अवकाश स्वीकृति समय पर किया जावे।
शून्य में रिटायर हुई श्रीमती विजय शारदा साव
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरीपानी पूर्व में शिक्षक पद पर पदस्थ रहीं श्रीमती विजय शारदा साव 31 जनवरी 2026 को “शून्य पेंशन” पर रिटायरमेंट हो गई। संविलयन पश्चात 10 वर्ष की अर्हकारी सेवा नहीं होने की कारण “शून्य पेंशन” की जानकारी डीईओ कार्यालय द्वारा दी गई। 62 वर्ष की उम्र एवं वर्ष 2002 से 2026 तक की 24 वर्ष की सुदीर्घ शिक्षकीय सेवा के बदले शून्य पेंशन का दुर्दिन देखना पड़ रहा है । अब तक डीडीओ रायगढ़ द्वारा स्वत्वों के भुगतान हेतु सेवा पुस्तिका संधारण, अवकाश लेखा संधारण, कोष एवं लेखा से सेवा सत्यापन, अवकाश नकदीकरण, ग्रेजुएटी गणना, समूह बीमा की राशि, सी जीपीएफ की राशि की गणना नहीं की गई है। जबकि शासन द्वारा सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों की सूची 6 माह पूर्व ही जारी की जाती है।
पेंशन हेतु पूर्व सेवा गणना करना प्राकृतिक न्याय दृष्टांत सिद्धांत के अनुरूप ही है।
पेंशन एक कल्याणकारी योजना है तथा यह सेवाओं के बदले दिए जाने वाला स्थगित पारिश्रमिक है।
संविलियन के पूर्व शिक्षक द्वारा दी गई दीर्घकालीन सेवाओं के प्रासंगिक मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
सेवा की निरंतरता, कर्तव्यों की प्रकृति, वेतन का स्रोत, प्रशासनिक नियंत्रण तथा संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 के अंतर्गत समानता के संवैधानिक सिद्धांतों को अनिवार्य रूप से रखा जाना चाहिए। इसलिए कम से कम सेवानिवृत्ति पर पेंशन निर्धारण हेतु पूर्व में निरंतर की गई सेवा की गणना कर पेंशन का निर्धारण करने की मानवीय पहल कर शासन को आदेश जारी करनी चाहिए।
टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में श्री वेद प्रकाश तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला वि ख पुसौर, श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सह सचिव, बिनेश भगत प्रदेश संगठन सह सचिव, नेतराम साहू जिलाध्यक्ष, नोहर सिंह सिदार जिला सचिव , सच्चिदानंद पुरसेठ महासचिव, बद्री प्रसाद जायसवाल संगठन सचिव, संतोष कुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़, श्रीमती विजय शारदा साव, श्रीमती अंजनी मिश्रा, श्रीमती मालती देवांगन, श्रीमती अदिता सरकार, श्रीमती रश्मि नायक, श्रीमती उषा सिंह ठाकुर, श्रीमती रितु साहू, श्रीमती वंदना किंडो, श्रीमती मथुरा देवहारी , पालूराम सिदार, रामदीन गुप्ता, टीकाराम सिदार शामिल रहे।









