रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
02 चोरी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे।।
आरोपी चोरों के कब्जे से चोरी गई बर्तन व टुल्लू पम्प कीमती 10,000 रूपये को किया बरामद।।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रोशन माथुर पिता संतोष माथुर उम्र 20 वर्ष साकिन मदनपुर थाना रतनपुर,
2. जलेश्वर कुमार साहू पिता सुरेश कुमार उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनाँक 01/02/2026 को प्रार्थी रेशम लाल श्रीवास निवासी मदनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनाँक 31/01/2026 को अपने घर में ताला लगाकर बिलासपुर काम में चला गया था, रात्रि करीबन 10:30 बजे घर वापस आया तो देखा कि इसके घर कर ताला टुटा था, और घर में रखे एल्यूमिनियम का 03 नग बड़ा गॅजा (बर्तन) व टुल्लू पम्प को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थ्ज्ञी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी, कि मुखबीर से सूचना मिला कि मदनपुर के रोशन माथुर व जलेश्वर साहू को संदिग्ध अवस्था में बर्तन ले जाते देखा गया है, कि उक्त सूचना पर संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे चोरी गई 03 नग बर्तन, टुल्लू पम्प कुल कीमती 10,000 रूपये को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. राजेन्द्र साहू, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।









