-सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चे एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
अर्जुन झा/जगदलपुर। में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बस्तर जिला देवांगन समाज द्वारा दो दिवसीय अपने ईष्ट देवी मां परमेश्वरी की जयंती मनाई गई।
मां परमेश्वरी भवन पथरागुड़ा में ईष्टदेवी माँ परमेश्वरी की पूजा आरती कर छोटे बच्चों का विद्यारंभ संस्कार के साथ रंगोली, ड्राइंग, कुर्सी दौड़, डांस प्रतियोगिता का आयोजन एवं महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किया गया।
देवांगन समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि समाज के लोगों द्वारा मां परमेश्वरी की भव्य शोभायात्रा रविवार सुबह नगर के पथरागुड़ा स्थित देवांगन समाज भवन से निकाला गया,जिसमें समाज के बच्चे, महिलाये, पुरुषों द्वारा भजन कीर्तन व नृत्य करते भगवान के जयकारों आतिशबाजी के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस समाज के भवन में लौटा, इसके पश्चात जगदलपुर के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा परमेश्वरी भवन आकर समाज के सदस्यों के बीच आकर समाज का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि मेरी आवश्यकता जब जहां होगी मै आपके साथ हूं, समाजिक बंधुओं के लिए महा भंडारे का आयोजन किया गया एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन कराया गया जिसमें शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विजेताओं पुरुस्कार वितरण एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान के साथ विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन किया जायेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएँ पुरुष एवं बच्चे देवांगन समाज के लोग मौजूद थे।









