Home चर्चा में जुमलों से सजा बजट, जनता की ज़िंदगी से बेख़बर बीजेपी सरकार” —...

जुमलों से सजा बजट, जनता की ज़िंदगी से बेख़बर बीजेपी सरकार” — अनिला भेड़िया विधायक एवं पूर्व मंत्री

4
0

अर्जुन झा –

डौंडी लोहारा विधानसभा की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट शब्दों और जुमलों से सजा हुआ है, लेकिन इसमें देश की जनता की वास्तविक ज़िंदगी की झलक तक नहीं दिखाई देती।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोज़गारी से जूझ रहा है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लगातार गिरावट में है, विदेशी निवेशक भारत से पूंजी निकाल रहे हैं, मध्यम वर्ग की बचत तेजी से घट रही है और किसान लगातार संकट में फँसे हुए हैं। बावजूद इसके, बीजेपी सरकार का बजट इन गंभीर मुद्दों पर पूरी तरह मौन है।

माननीया भेड़िया जी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने एक बार फिर आंकड़ों और भाषणों से हकीकत छिपाने की कोशिश की है। न तो रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस रोडमैप है, न किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोई ठोस पहल और न ही महंगाई से त्रस्त आम परिवारों को कोई वास्तविक राहत।

उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि सरकार की आत्मप्रशंसा का दस्तावेज़ है। देश को जिस संवेदनशीलता और दूरदृष्टि की ज़रूरत थी, वह इस बजट में पूरी तरह नदारद है।

माननीया अनिला भेड़िया जी ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए और जमीनी सच्चाइयों को स्वीकार करते हुए रोजगार, कृषि, छोटे उद्योग और आम जनता के हित में ठोस आर्थिक कदम उठाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here