Home मनोरंजन बॉर्डर 2 की मजबूत पकड़ के बीच मर्दानी 3 ने रविवार को...

बॉर्डर 2 की मजबूत पकड़ के बीच मर्दानी 3 ने रविवार को दिखाई मजबूती, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन

6
0

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। 30 जनवरी को रिलीज हुई मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उसी समय बड़े बजट की फिल्म बॉर्डर 2 का दबदबा बना हुआ है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहा कि रविवार की छुट्टी का र्दानी 3 को कितना फायदा मिला।

रविवार को कैसा रहा कारोबार?

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मर्दानी 3 की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन करीब 5.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फाइनल आंकड़े आने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव संभव है।

पहले दो दिनों का हाल

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। कहानी गुमशुदा बच्चियों की तलाश और इसके पीछे सक्रिय गिरोह को बेनकाब करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वहीं शनिवार को इसकी कमाई में सुधार देखने को मिला और दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

अब तक कितना हुआ कुल कलेक्शन?

तीन दिनों में मर्दानी 3 का कुल नेट कलेक्शन लगभग 16.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। करीब 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल औसत श्रेणी में रखा जा सकता है। आलोचकों और दर्शकों की ओर से रानी मुखर्जी के अभिनय और निर्देशन की सराहना जरूर हो रही है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी बड़ी छलांग लगाती नजर नहीं आ रही।

‘बॉर्डर 2’ से कड़ी टक्कर

दूसरी ओर, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है। रविवार को अपने 10वें दिन इस फिल्म ने लगभग 19.18 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक इसका कुल कलेक्शन 271.93 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जो मर्दानी 3 के मुकाबले काफी आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here