Home धमतरी जागृति बनी जिलाध्यक्ष समाज के लोगो का जताया आभार

जागृति बनी जिलाध्यक्ष समाज के लोगो का जताया आभार

1
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
साहू समाज जिला धमतरी के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू  समाज के समस्त  वरिष्ठजन, कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारीगण एवं समस्त समाजबंधुओं के प्रति जागृति साहू ने हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। आप सभी के स्नेह, मार्गदर्शन, सहयोग और अटूट विश्वास से मुझे समाज सेवा का यह उत्तरदायित्व निभाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आप सभी का सतत सहयोग ही महिला प्रकोष्ठ की सक्रियता, कार्यशीलता एवं सामाजिक सहभागिता की मूल शक्ति है। समाज हित में संचालित प्रत्येक प्रयास में आपका मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा, संबल और दिशा प्रदान करता रहा है।मैं पूर्ण निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ यह विश्वास दिलाती हूँ कि आप सभी के सहयोग से साहू समाज को संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ एक नई दिशा देने हेतु निरंतर प्रयासरत रहूँगी। हमारा सामूहिक उद्देश्य समाज को सशक्त, संगठित और प्रगतिशील बनाना है।उक्त  बातें जागृति साहू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here