Home चर्चा में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोसरंगी में विद्युत विभाग का...

छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोसरंगी में विद्युत विभाग का रजत महोत्सव, प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी

1
0

कोसरंगी संवाददाता गेंदलाल साहू

कोसरंगी,खरोरा, आरंग ,36 गढ़ प्रदेश के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्युत विभाग कोसरंगी द्वारा रजत महोत्सव मनाया गया ,जिसके मुख्य अतिथि जनपद सदस्य एवम सभापतिश्री संजय धृतलहरे थे , अध्यक्षता ग्राम के सरपंच श्रीमती दामिनी राजू मिर्झl थी,विशिष्ट अतिथि ओ, बी , सी मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्री तिलक राम साहू थे अन्य अतिथियों में श्री तोषण लाल साहू,नेहरू साहु ,राजकुमार सोनवानी ,गैंद लाल साहू,सुकदेव दास, पंच किसन लाल साहू, श्री कांत सोनवानी ,लखन लाल साहू,नंदकुमार सोनवानी ,कमलेश साहु ,देवेंद्र धीवर ,श्रीमती कुमारी साहु ,रूखमणी बघेल, शशी टंडन ,जानकी साहु एवम श्री राम साहू विराज मान थे,भारत माता एवम 36 गढ़ महतारी के पूजा अर्चना एवम दीप प्रज्जवलित कर अतिथि सत्कार पश्चात उद्बोधन का सिलसिला शुरू हुआ

मनचस्थ अतिथियों के उद्बोधन पश्चात विद्युत विभाग के ए ई श्रीवास्तव ने प्रधान मंत्री मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया की सौर पैनल के लिए केंद्र एवम राज्य सरकार से कितना सब्सिडी मिलेगा और कब तक लोन को पटाना है ,एवम आपके द्वारा सौर पैनल के माध्यम से उत्पादित बिजली को सरकार कैसे।लेगी एवम आपके खाते में राशि कैसे आएगी और बिजली उत्पादन कर उपभोक्ता से प्रदाता कैसे बनोगे ,इस।अवसर पर सौर पैनल लगा चुके उपभोक्ताओं एवम नियमित हर माह बिजली बिल का भुगतान करने वाले ग्रामीणों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी को बिजली उत्पादन के छेत्र में जुड़ने की अपील की गई इस अवसर पर विभाग के ए ई श्री सुधीर श्रीवास्तव , जे ई ध्रुव ,लाइन मेन दिलीप धृतलहरे ,गोस्वामी , किशोर सेन सहित विभाग के सभी कर्मचारियों का भरपूर योगदान रहा सभा का संचालन उपसरपंच प्रतिनिधि श्री जुगेश चंद्र दास ने किया ,एवम उपस्थित ग्रामीणों एवम अतिथियों का आभार प्रकट जे ई द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here