Home चर्चा में केंद्रीय बजट से आम जनता निराश, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने...

केंद्रीय बजट से आम जनता निराश, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने बताया जनविरोधी

10
0

संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर कुसमी

महंगाई, बेरोज़गारी और नगर निकायों की अनदेखी का आरोप, कहा—बजट में सिर्फ़ आंकड़े, ज़मीनी हकीकत गायब

कुसमी। कल केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बजट को आम जनता के हितों के विपरीत बताते हुए इसे पूरी तरह जनविरोधी करार दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि बजट में महंगाई कम करने, बेरोज़गार युवाओं को रोजगार देने और शहरी व ग्रामीण निकायों को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट केवल बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है, जबकि आम नागरिक की समस्याओं को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायतों और स्थानीय निकायों के विकास के लिए किसी भी प्रकार की ठोस आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की गई, जिससे बुनियादी सुविधाओं—जैसे पानी, सड़क, सफ़ाई और आवास—पर सीधा असर पड़ेगा।
राजेंद्र प्रसाद भगत ने आगे कहा कि सरकार हर साल बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर जनता को राहत नहीं मिलती। युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए समर्थन मूल्य और आम लोगों के लिए महंगाई से राहत—इन सभी मुद्दों पर बजट पूरी तरह विफल रहा है।
उन्होंने मांग की कि सरकार बजट की पुनः समीक्षा करे और आम जनता, नगर निकायों, किसानों और युवाओं के हित में ठोस फैसले ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here