Home चर्चा में जल जीवन मिशन योजना में बने पानी टंकी से रिसाव।

जल जीवन मिशन योजना में बने पानी टंकी से रिसाव।

9
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।।
जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके इसलिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च कर पानी टंकी निर्माण कार्य कर घरों में नल कनेक्शन पाइपलाइन विस्तार कर किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा ठेकेदार की भारी लापरवाही के कारण कई निर्माण कार्य आज भी अधूरे पड़े हुए हैं वहीं कई कार्य तो हो गए हैं लेकिन एस्टीमेट अनुरूप नहीं होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। तरसनपुरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम लेगा और बंधा का है जहां जल जीवन मिशन योजना के तहत बने पानी टंकी का निर्माण किया गया। पानी टंकी में पानी बोर से चढ़ाने के बाद से टंकी से पानी का रिसाव होने के कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि हमें जल जीवन मिशन के तहत कोई लाभ नहीं मिल रहा है वर्तमान में जिस प्रकार से पानी टंकी में भारी मात्रा पर पानी का रिसाव हो रहा है यह जरूर निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई होगी साथ ही ग्राम पंचायत के अन्य जगहों पर निर्माण कार्य हो रहा है उसमें भी भारी लापरवाही बर ती जा रही है और समय अनुसार से निर्माण कार्य नहीं होने के कारण इसका लाभ अब ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।

मुकेश गुप्ता SDO PHE विभाग

इस संबंध में सहायक अभियंता मुकेश गुप्ता पानी टंकी रिसाव के संबंध में फोन पर चर्चा करने पर उनके द्वारा बताया गया की शुरुआत में कुछ पानी टंकी में पानी का रिसाव होता है उसकी स्थिति को देखते हुए मरम्मत कार्य एवं अन्य सुधार कार्य किया जाएगा। अगर गुणवत्ता युक्त सुधार कार्य नहीं होता है तो नियमाअनुसार ठेकेदार के ऊपर कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here