Home चर्चा में जिपं सदस्य शंकुतला कश्यप ने केंद्रीय बजट को बताया आशा और आकांक्षाओं...

जिपं सदस्य शंकुतला कश्यप ने केंद्रीय बजट को बताया आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= नारी सशक्तिकरण का मार्ग प्रसशस्त करेगा यह बजट: शकुंतला =
जगदलपुर। बस्तर जिला पंचायत की सदस्य शंकुतला कश्यप ने केंद्र सरकार के बजट को आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक बताया है। उनका कहना है कि इस बजट में नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी यह बजट उम्मीदों भरा है।
शकुंतला कश्यप ने कहा है कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है।इस बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी मॉडल के तहत महिला स्व सहायता समूहों की उद्यमी महिलाओं के लिए सी -मार्ट की घोषणा की गई है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, गिग वर्कर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा की घोषणा की गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने बेमिसाल बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here