Home कोरबा वैष्णव निकुंज निवास तुमान में 6 मार्च से बहेगी श्रीमद्भागवत भक्ति, ज्ञान...

वैष्णव निकुंज निवास तुमान में 6 मार्च से बहेगी श्रीमद्भागवत भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की अविरल धारा

4
0

बरपाली संवाददाता – मोहन वैष्णव

करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान स्थित वैष्णव निकुंज निवास में दिनांक 6 मार्च से 13 मार्च तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बलराम वैष्णव सपरिवार के तत्वावधान में संपन्न होगा।
इस अवसर पर सिरली निवासी प्रख्यात कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय जी श्रीमद्भागवत महापुराण के अमृतमय प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, लीला एवं सदाचार का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, रासलीला एवं भागवत के प्रमुख उपदेशों का संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जिससे श्रोतागण भाव-विभोर होंगे।
कथा अवधि में प्रतिदिन प्रातःकाल तुलसी परिक्रमा, कथा श्रवण, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन होगा, जिससे संपूर्ण ग्राम एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहेगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here