विनीत पिल्लई –
उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना बान्दे पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 25 लीटर देशी महुआ शराब एवं बिक्री की रकम 1000 रुपये बरामद की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 02 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना बान्दे पुलिस ने पी.व्ही. 107 शक्तिनगर, इरपानार में दबिश दी, जहां आरोपी विधान अधिकारी पिता कृष्णपद अधिकारी (उम्र 38 वर्ष) निवासी ग्राम पी.व्ही. 107 शक्तिनगर, इरपानार, थाना बान्दे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर अवैध रूप से हाथ भट्टी से निर्मित देशी महुआ शराब का विक्रय करते पाया गया।पुलिस ने मौके से 25 लीटर देशी महुआ शराब तथा बिक्री की रकम 1000 रुपये जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।बरामदगी का विवरण:
- देशी महुआ शराब – 25 लीटर
- बिक्री रकम – 1000 रुपये
पुलिस टीम में शामिल:
निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), सउनि देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक 190 सूर्यदेव कुंजाम, आरक्षक 350 गजानंद हिड़को, आरक्षक 1241 यशवंत मंडावी, महिला आरक्षक 1332 जागेश्वरी सलाम, डीएसएफ आरक्षक 2305 प्यारे लाल तारम।
कांकेर पुलिस की अपील:
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर संपर्क करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।









