Home चर्चा में पत्नी की हत्या करने के बाद लगा ली फांसी

पत्नी की हत्या करने के बाद लगा ली फांसी

11
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

जगदलपुर। नगर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बैल बाजार इलाके में पति ने पत्नी की सर कुचल कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी फांसी लगा ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान तारा सिंह और विजय कौर के रूप में हुई है। घटना स्थल के आसपास के रहवासियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद और झगड़ा होता था। पति की मानसिक स्थिति भी कुछ समय से ठीक नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here