कोरबा संवाददाता – हेमलाल झारिया
कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल,चचिया में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी नियमित विद्यालय उपस्थिति और शिक्षा के प्रति उत्साह को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रेणुका राठिया, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में टिकेश्वर राठिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष हेमलाल झारिया ने की।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और आत्मनिर्भरता का भाव भी विकसित होगा।

इस अवसर पर विशेष रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिमन्यु राठिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्याम बरन गोपी राठिया, भाजपा पूर्व महामंत्री एवं शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष हेमलाल झारिया,उपाध्यक्ष रामनारायण पटेल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सीता राम राठिया,
कन्हैया चौहान,सहित हाई स्कूल चचिया के प्राचार्य श्रीमती कमला पटेल जी आगंतुक पालकों की एवं संस्था के व्याख्याता श्रीमती पुष्पावती मरकाम जी श्री छत्तर सिंह राठिया जी श्री सुभाष जयसवाल जी श्री विनोद खोटे जी श्रीमती निर्मला राठिया जी श्रीमती नीलावती राठिया जी भृत्य श्रीमती बीजमोती श्री अंगद राठिया जी व चचिया संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री प्रमोद सिंह राठिया जी सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था।

अंत में अतिथियों द्वारा सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।









