Home चर्चा में पेड़ से गिरकर ग्रामीण की हुई मौत, परिवार में मातम

पेड़ से गिरकर ग्रामीण की हुई मौत, परिवार में मातम

14
0

लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
लखनपुर।।
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में बकरियों के लिए टहनी तोड़ने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की गिरकर मौत हो गई है। नंदा राम उम्र 46 वर्ष ग्राम केवड़ा निवासी जो 2 फरवरी को घर के करीब खबर पेड़ में चढ़कर बकरियों के लिए टहनी तोड़ रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित हुआ और जमीन पर गिरा गंभीर चोट लगने के बाद उसे उपचार हेतु अंबिकापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं परिजनों के द्वारा गांव के ही श्मशान घाट में शव अंतिम संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here