Home चर्चा में रामाराम मेले में जनसंपर्क विभाग की छायाप्रदर्शनी ने मोहा मन

रामाराम मेले में जनसंपर्क विभाग की छायाप्रदर्शनी ने मोहा मन

10
0
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
सरकारी योजनाओं की दी गई डिजिटल और सांस्कृतिक जानकारी
प्रचार-प्रसार सामग्री का किया गया वितरण
    सुकमा/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में, सुकमा जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय रामाराम मेला में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाप्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हजारों की संख्या में आए ग्रामीणों और दर्शनार्थियों को अपनी ओर आकर्षित किया।
आधुनिकता और परंपरा का मेल
जिला प्रशासन सुकमा द्वारा मेले में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए त्रि-आयामी रणनीति अपनाई गई
 डिजिटल माध्यम एलईडी वैन के माध्यम से शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का सजीव प्रसारण किया गया, जिससे ग्रामीणों ने सहजता से जानकारी प्राप्त की।
 सांस्कृतिक प्रस्तुति स्थानीय कला जत्था के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। संगीत और नृत्य के माध्यम से शासकीय योजनाओं के लाभ और पात्रता की जानकारी दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
 साहित्य वितरण जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभिन्न योजनाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक पुस्तकों और ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया गया, ताकि लोग घर जाकर भी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले सकें।
 मेले देखने आए गादीरास निवासी श्री समारू यादव ने बताया कि मेले में मनोरंजन के साथ-साथ शासन की योजनाओं की जानकारी मिलना सराहनीय है। एलईडी वैन और लोकनृत्य के जरिए हमें योजनाओं को समझने में काफी आसानी हुई।
जनसम्पर्क विभाग बना आकर्षण का केंद्र
प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी रामाराम मेले में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही। मेले के तीनों दिन झमाझम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बनाए रखा। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति भी सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में सुकमनी यादव जीरमपाल, रोहित पुसपाल, विनय बुड़दी, मुक्का दूधी गादीरास ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी सुकमा श्री सुखसागर वारे का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here