सुकमा संवाददाता – अभिमान एमल
अपडेट मलकानगिरी: नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी
नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी और 21 लाख रुपये का इनामी नक्सली सुखराम मरकाम उर्फ योगेश ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सली के पास से एक एसएलआर राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। सुखराम मरकाम माओवादी संगठन में एसीएम रैंक का सक्रिय कैडर था और वर्ष 2010 से संगठन से जुड़ा हुआ था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव और सघन सर्च ऑपरेशन के चलते उसने हथियार डालने का फैसला किया। पुलिस ने इस आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।









