कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज 36गढ़ :– कोरबा के ग्राम पंचायत धनगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच में बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। फ़ाइनल मैच के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर कोरबा जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के पति विश्वनाथ कंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, वहीं भारतीय जनता पार्टी गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, एकता और स्वास्थ्य का माध्यम बताया।
इस क्रिकेट फ़ाइनल मैच कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच मुख्य अतिथि कलेश सिंह कंवर सरपंच ग्राम पंचायत धनगांव,नीलिमा लक्ष्मी सिंह तंवर उपसरपंच धनगांव, भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल मंत्री पति अमृतलाल तंवर, मुखी सिंह कंवर सचिव ग्राम पंचायत धनगांव,

ग्राम पंचायत तिलाईडांड के सरपंच डिग्पाल सिंह कंवर, भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल मीडिया प्रभारी कृष्णादास महंत विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ लक्ष्मी सिंह कंवर, रोहित कुमार केेंवट, फूल सिंह कंवर, बोध राम, बिहारी सिंह, लक्ष्मी कंवर, सोनू ठाकुर, बल्लू यादव, रामसिंह, जवाहर सिंह, मणिन्द्र तंवर एवं गांव के सभी खिलाड़ी बंधु उपस्थित रहे छतरपाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्रिकेट आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
फ़ाइनल मैच के साथ ही पूरे गांव में खेल प्रेम और उत्सव का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे यह क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।









