रिपोर्ट-खिलेश साहू
धमतरी/ छत्तीसगढ़ राज्य 5 विपणन संघ मर्यादित अंतर्गत धमतरी जिला के भोईना, जवरगांव, चिटाद, भाटागांव धान भंडारण काम तेजी से से चल रहे है 250 से अधिक श्रमिकों का दिसंबर और जनवरी दो माह का वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान है।
जिला विपणन अधिकारी को इस विषय में मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अधिकारी इस विषय को लेकर गंभीर नजर नहीं है आ रहे है, दो महीने काम करने के बाद श्रमिक अपने मेहताना के लिए भटक रहे है। छत्तीसगढ़ की रीड कह जाने वाली मार्कफेड जहां करोड़ों के धान भंडारण का काम में लगे श्रमिकों का बुरा हाल है। सन 2022 का जिले के 24 अर्द्धकुशल श्रमिकों का 1 माह का वेतन 2 महीने का पीएफ की राशि काटने के बाद भी उनके खाते में राशि जमा नहीं किए जाने से श्रमिक अधिकारियों के उदासीन रवैया से परेशान है।यह जानकारी दौलत साहू, शक्ति साहू, भूपेश,सुरेंद्र, अनमोल,घनश्याम साहू , चोवा राम, बीरेंद्र साहू, दीपक यादव, शंकर साहू ने दी।









