Home चर्चा में जिले में विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक का भव्य समापन खेलों के माध्यम...

जिले में विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक का भव्य समापन खेलों के माध्यम से उभर रही ग्रामीण प्रतिभाएँ

34
0

बलरामपुर संवाददाता – युसूफ खान

शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन हुआ। ओलंपिक में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ओलंपिक के अंतर्गत 12 विभिन्न खेल विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिनमें जूनियर एवं सिनियर वर्ग में पंजीकृत 67 हजार 380 प्रतिभागी, जिसमें युवा, किशोर एवं बच्चों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन के साथ प्रतिस्पर्धा किया। सरगुजा ओलंपिक ने प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया।

समापन समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिससे खिलाड़ियों में खेलों के प्रति और अधिक उत्साह बढ़ा।
जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवा खेल के क्षेत्र में प्रतिभा रखते हैं और आने वाले समय में वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। जहां वैश्विक स्तर पर अनेक प्रसिद्ध खिलाड़ी ग्रामीण अंचलों से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुँचे हैं और सरगुजा अंचल के युवा भी उसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों ने विकासखण्ड स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। इससे खिलाड़ियों को मंच मिलता है साथ ही स्वस्थ्य जीवनशैली, अनुशासन और खेल भावना भी विकसित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here