Home कोरबा कोरबा पुलिस में फेरबदल, 2 टीआई समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

कोरबा पुलिस में फेरबदल, 2 टीआई समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

269
0

कोरबा।
जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दो टीआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इससे जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार देखने को मिलेगा। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना की जानकारी नीचे दी गई है।

देखें तबादला सूची 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here