बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= मारा गया कुख्यात नक्सली उधम सिंह =
जगदलपुर। बस्तर संभाग में लंबे समय से उधम मचाते आ रहे कुख्यात नक्सली उधम सिंह के मारे जाने की खबर है। संभाग के बीजापुर जिले में चल रही मुठभेड़ में उधम सिंह के मारे जाने की सूचना आई है। मुठभेड़ स्थल से एके-47 रायफल भी बरामद की गई है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से पहले नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई चल रही है। बीजापुर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है। जिले के पेद्दागुलुर में चल रही मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली के उधम सिंह होने की संभावना व्यक्त की गई है। उधम सिंह हार्डकोर नक्सली माना जाता है और कई बड़ी वारदतों में उसकी संलिप्तता रही है। मौके से ऑटोमेटिक हथियार एके- 47 रायफल भी बरामद की गई है। उधर सुकमा जिले में में गोगुंडा की पहाड़ियों पर नक्सलियों का स्मारक ध्वस्त कर दिया गया। गोगुंडा की पहाड़ी पर निर्माणाधीन सड़क से नक्सलियों का बॉटल बम भी बरामद हुआ है। इस बम के जरिए नक्सली सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात जवानों को निशाना बनाने के फ़िराक़ में थे। यह भी खबर आई है कि बीजापुर जिले में बड़ी संख्या में नक्सली ऑटोमैटिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले हैं।









