Home चर्चा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो चैन माउंटेन मशीन जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो चैन माउंटेन मशीन जब्त

3
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी 2026।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम नवागांव स्थित रेत खदान क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा जांच करते हुए अवैध उत्खनन एवं लोडिंग में संलिप्त 02 चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर सील किया गया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए उक्त मशीनें पाई गईं। कार्रवाई के समय मशीन चालक एवं मालिक मौके से फरार पाए गए, जिसके कारण दोनों मशीनों को लावारिस अवस्था में जब्त कर सील किया गया है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार जांच एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन, परिवहन अथवा भंडारण में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमानुसार संबंधित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here