बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बकावंड। अपार आईडी की शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से बकावंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोन सिंह बघेल द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। विकासखंड बकावंड अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल करपावंड, सेजस, हायर सेकंडरी स्कूल कोलावल अपार जेनरेशन के कार्य में पिछड़ा हुए हैं
अपार जनरेशन के कार्य में गति लाने के उद्देश्य से 5 फरवरी को बैठक आहूत की गई। अपार जनरेशन के कार्य को मिशन मोड में करने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित कि गई। जिन बच्चों का आधार अपडेट किया जाना है, तत्काल उन बच्चों के पालकों से संपर्क कर कार्रवाई के लिए कहा गया। 3 दिनों के अंदर शत प्रतिशत का लक्ष्य पूर्ण करने बाबत निर्देश दिए गए। बैठक में संस्था के प्रभारी, शिक्षक, बीआरपी नायडू, सीएसी अनंत राम उपस्थित रहे।









