Home चर्चा में बस्तर की जनता को बेहतर सुविधाओं के नाम पर लूटना कतई बर्दाश्त...

बस्तर की जनता को बेहतर सुविधाओं के नाम पर लूटना कतई बर्दाश्त नहीं,होगा पुरजोर विरोध –सुशील मौर्य

2
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
भाजपा की डबल इंजन की सरकार में मुनाफाखोरी जोरो पर,पैसा कमाना ही इनका मुख्य पेशा– राजेश चौधरी
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा अत्यधिक शुल्क व अनियमितताओं के विरुद्ध सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
   जगदलपुर
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा डिमरापाल सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल अस्पताल के द्वारा बस्तर की जनता को बेहतर सुविधाओं के नाम अत्यधिक शुल्क व अनियमितताओं के विरुद्ध सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल अस्पताल के समक्ष खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम व अस्पताल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया …
          शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा बस्तर की जनता को सुविधाओं के नाम पर लूटना कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी डिमरापाल स्थित कॉनटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बस्तर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर निजी प्रबंधन द्वारा उनका आर्थिक शोषण का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है श्री मौर्य ने कहा वर्ष 2019-20 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केंद्र की इस परियोजना में 40% राशि इसी शर्त पर दी थी कि यहाँ बस्तरवासियों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सस्ती चिकित्सा सुविधाओ का लाभ मिलेगा। लेकिन अब इस वादे को वर्तमान में दरकिनार किया जा रहा है।NMDC स्टील द्वारा इस अस्पताल के संचालन हेतु प्रतिवर्ष 53 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। जब ज़मीन,भवन और उपकरण शासकीय हैं और संचालन हेतु बड़ी राशि NMDC दे रहा है,तो प्रबंधन द्वारा 900/- रुपये OPD शुल्क और महंगी जॉच दरें वसूलना पूरी तरह अनुचित है।सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच हुए संचालन अनुबंध (MOU) की शर्तों को सार्वजनिक किया जाए ताकि जनता को उनके अधिकारों का पता चल सके।अस्पताल ने 23 जनवरी को बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के ट्रायल शुरू किया, तब OPD शुल्क 450/- बताया गया था। अब 4 फरवरी को नोटिस जारी कर CGHS दरों का हवाला देते हुए इसे 900/- कर दिया गया है। प्रबंधन का यह दोहरा रवैया अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जो शुल्क वो ले रहे है वो CGHS के मापदंड के अनुसार है. चूंकि CGHS योजना मुख्यतः केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए होती है।अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस योजना का हवाला देना बस्तर की सामान्य जनता के लिए केवल भ्रम की स्थिति पैदा करना है। क्या अस्पताल प्रबंधन यहाँ के हर नागरिक का CGHS कार्ड बनवाएगा? यदि नहीं,तो आम जनता को इस योजना के नाम पर ठगा जाना बंद हो!
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि NMDC से मिल रहे करोड़ों रुपये के अनुदान को देखते हुए यहाँ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की दरों पर ही सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।बस्तर की गरीब जनता के नाम पर आबंटित संसाधनों का लाभ किसी निजी कंपनी के मुनाफे के लिए नहीं होने दिया जाएगा।अतःजनहित में हस्तक्षेप करते हुए तत्काल शुल्कों में कटौती की जाए और पूर्व समझौतों के अनुरूप सस्ती चिकित्सा सुनिश्चित की जाए। अगर जल्द से जल्द यह नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन करने हेतु पूर्ण रूप से बाध्य होगी।
भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में सिर्फ पैसा कमाना ही इनका मुख्य पेशा हो गया है बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर बस्तर की भोली भाली जनता को लूटने का कार्य अब यह साय सरकार कर रही है सुपर स्पेशलिस्ट कॉन्टिनेंटल अस्पताल डिमरापाल की जमीन शासकीय,भवन शासकीय, उपकरण शासकीय और तो और एन.एम.डी.सी.का फंड भी शासकीय है और अस्पताल प्राइवेट गजब की धोखाधड़ी की जा रही है कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करते हुए स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि यदि यह ओपीडी शुल्क व स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती नहीं होती है आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी बस्तर की जनता व बस्तर के आदिवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधक व भाजपा सरकार खुद होगी।
इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन,वरिष्ठ कांग्रेसी अतिरिक्त शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्षगण बलराम यादव, सूर्योपानी,संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,अमरनाथ सिंह,यूंका महासचिव तुलाराम कश्यप,अनुराग महतो,आदित्य बिसेन, एनएसयूआई विशाल खंबारी,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here