Home कोरबा औराई में गूंजेगा हर-हर महादेव, 20 फरवरी से संगीत मय शिव महापुराण...

औराई में गूंजेगा हर-हर महादेव, 20 फरवरी से संगीत मय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

25
0

बरपाली संवाददाता – मोहन वैष्णव

औराई। ग्राम पंचायत औराई में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आगामी 20 फरवरी से 1 मार्च तक ग्राम में संगीत मय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।
संगीतमय शिव महापुराण कथा का मधुर व भावपूर्ण वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय (सिरली) द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान शिव भक्ति से ओतप्रोत भजन, कीर्तन एवं संगीतमय प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। वहीं आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान करने हेतु आचार्य संजु महाराज एवं अखिलेश महाराज का विशेष सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह पावन आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर आकर्षक सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था, प्रतिदिन आरती, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक अनुष्ठानों की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here