Home चर्चा में नानगुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ने रचा उत्कृष्ट सेवा का इतिहास

नानगुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र ने रचा उत्कृष्ट सेवा का इतिहास

1
0

-कायाकल्प योजना 2025-26 का राज्य स्तरीय दल ने किया मूल्यांकन =

अर्जुन झा/जगदलपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग़ व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की कायाकल्प योजना 2025-26 के अंतर्गत समादायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में राज्य स्तरीय मूल्यांकन दल द्वारा बाह्य मूल्यांकन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि सहकर्मी मूल्यांकन में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अस्पतालों का ही चयन इस अंतिम चरण हेतु किया गया है।

बाह्य मूल्यांकन हेतु गठित टीम के राज्य स्तरीय विशेषज्ञों में प्रोग्राम मैनेजर सीसी संतोष, यूनिसेफ स्टेट कंसलटेंट डॉ. श्रद्धा वर्मा एवं विशेष रूप से सयुंक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग डॉ महेश सांडिया शामिल थे। इनके साथ यूनिसेफ डिवीजनल कंसलटेंट (क्वालिटी) मनीष नायक, आरएमएनएच जिला सलाहकार श्री प्रसन्न, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस भवर, बीपीएम शंकुंतला जघेल, नर्सिंग सिस्टर श्रीमती भूषणम, बीईटीओ, समस्त सीएचसी स्टाफ, एनएचएम स्टाफ द्वारा भी मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता दी गई। यह उपलब्धि कलेक्टर श्री आकाश छिकारा सर के निर्देशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर डॉ. संजय बसाक और डीपीएम डॉ. रीना लक्ष्मी के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान श्रीमती एफ. भूषणम, स्टाफ नर्सेस, फार्मासिस्ट, सुपरवाइजर्स सहित सीएचसी के समस्त स्टाफ मुस्तैद रहे। विभागीय अधिकारियों ने सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से राज्य में एक अलग मानक स्थापित करने की पूर्ण कोशिश करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here