रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरूद जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भेंडरवानी व आश्रित ग्राम चिरपोटी में लंबे समय से जर्जर सड़क और कीचड़ की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है,5 लाख 20हजार रुपए की लागत से स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यह सड़क उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट से बनाई जाने की उम्मीद है जिससे इसकी मजबूती बढ़ेगी और बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होगी।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किए जाने का दावा किया गया है, ग्राम पंचायत भेंडरवानी के अंतर्गत आश्रित ग्राम चिरपोटी में सीसी रोड एवं आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य का भूमि पूजन किया गया कुरूद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के अनुशंसा में यह कार्य स्वीकृत किया गया हैं जिसका भूमि पूजन किया गया जिसमें उपस्थित पदाधिकारी जिला पंचायत सभापति पूजा राजू सिंहा एवं समस्त ग्राम पंचायत भेंडरवानी के पदाधिकारी सरपंच मिथिलेश कुमार साहू उप सरपंच सावित्री गजेंद्र निर्मलकर एवं उमेश्वर पटेल पंचगण में जुगल किशोर ध्रुवंशी पंच कमलेश साहू पंच कविता साहू पंच मौरिन साहू पंच भगवती साहू पंच गोकुल साहू पंच उत्तम साहू व ग्रामीण नरसिंह साहू शत्रुघ्न साहू,झम्मन साहू ,मोती लाल साहू ,हीराराम निषाद ,हेमकुमार ध्रुव,मनिराम यादव ,रघुनाथ साहू,गजेन्द्र निर्मलकर,पीलू राम साहू,तिजऊ राम निषाद,मंगलराम साहू,अशोक साहू ,ठेकेदार निराला साहू बगदेही एवं गांव के बड़े बुजुर्ग नागरिक इस कार्य को सफल बनाने में समस्त गांव वासियों का सहयोग मिला यह कार्य अति शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।









