Home चर्चा में उज्वला योजना की सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

उज्वला योजना की सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

32
0

सोमन साहू/आरंग –

ग्राम पंचायत गुल्लू में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। एच पी गैस ग्रामीण वितरक द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गुल्लू में गुरुवार दोपहर गैस एजेंसी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्र की 40 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि राकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्वला योजना की शुरुआत महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।

वही आरंग भाजपा मंडल के पूर्व मण्डलमंत्री व पंच अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्वला योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और रसोई के धुएं से होने वाली बीमारियों से महिलाओं को बचाना है।इस योजना का लाभ सीधे महिला के नाम पर दिया जाता है,जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर भी बनाया जा सके।

उक्त कार्यक्रम में आरंग भाजपा मंडल के सह मीडिया प्रभारी शीतल बंजारे,सरपंच प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू,भाजयुमो नेता अरविंद टंडन,सचिव किशन साहू,राजकुमार टंडन,पंच हिरम बंजारे,शंकर धीवर,गणेश बघेल और अन्य महिलाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here