Home चर्चा में डौंडी शराब दुकान में खुले आम कालाबाजारी , आबकारी विभाग कुंभकर्णी नींद...

डौंडी शराब दुकान में खुले आम कालाबाजारी , आबकारी विभाग कुंभकर्णी नींद में लीन

59
0

शब्बीर कुरैशी/डौंडी :

नगर के शराब दुकान में सूत्रों के अनुसार संतोष रामटेके सेल्समैन द्वारा खुलेआम कालाबाजारी करी जा रही है , और ये सारा गोरख धंधा मैनेजर के संरक्षण में चलाया जा रहा है ।

खबरों के अनुसार सेल्समैन द्वारा छत्तीसगढ़ में देशी शराब के रूप में बिकने वाले शोले नामक शराब को कोचियों को 5 रुपए प्रति क्वार्टर कमीशन में बिना माप दंडों का ध्यान रखे तय मात्रा से अधिक मात्रा में प्रदान किया जा रहा है जबकि आम मदिरा प्रेमी जन जब पहुंचते हैं तो उन्हें अन्य ब्रांड थमाया जाता है ।

यह कालाबाजारी लंबे वक्त से चला आ रहा है जिसकी भनक मैनेजर से लेके आबकारी विभाग तक सभी को है पर अंदेशा है कि लेन देन , मलाई मिठाई का , जिसकी वजह से इन सेल्समैन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है ।

यही अवैध शराब माफिया गली कूचों में अधिक रकम में शराब बेचते हैं जिसका सेवन युवा वर्ग कर रही है और अपराधों की राह की ओर अग्रसर है ।
ऐसे कालाबाजारी इसके सीधे जिम्मेदार हैं।

मामले की जांच करने जब एक पत्रकार साथी पहुंचे तो उन्होंने घटनाक्रम को सही पाया , जहां सेल्समैन संतोष द्वारा अवैध शराब बिक्री की जा रही थी और काउंटर पर अलग ब्रांड बेच रहा था , इसलिए उसकी तस्वीर निकाल ली ।

देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ कर कोई कार्रवाई करते हैं या यूंही कालाबाजारी को जारी रखते हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here