Home चर्चा में परीक्षा पर चर्चा, बीईओ यादव ने छात्रों में भरा जोश

परीक्षा पर चर्चा, बीईओ यादव ने छात्रों में भरा जोश

0
0

अर्जुन झा/बकावंड। आज 6 फरवरी को विकासखंड बकावंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगीपाल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल, संस्था के प्राचार्य समस्त शिक्षक, स्कूल तथा संकुल के सभी बच्चे इसमें शामिल हुए। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बच्चों को संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विशेषकर बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थीयों के मन से परीक्षा के प्रति नकारात्मक सोच, भय को दूर करने के मकसद से आयोजित किया गया था।

बच्चों को मन में सकारात्मक सोच रखने, नियम व चरणबद्ध तरीके से अध्ययन करने संबंधी सूत्र बताए गए। बच्चों को यह भी बताया गया की बोर्ड परीक्षा में किस प्रकार हम अपने समय का अधिक से अधिक उपयोग करके बेहतर से बेहतर परिणाम को पा सकते हैं। उपस्थित सभी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here