Home चर्चा में सेजेस शासकीय कन्या क्रमांक 02 में वार्षिकोत्सव में शामिल हुये भाजपा प्रदेश...

सेजेस शासकीय कन्या क्रमांक 02 में वार्षिकोत्सव में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव

1
0

-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ,शालेय पत्रिका एवं विज्ञान मेला ने मोहा अतिथियों का मन

जगदलपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 (सेजेस) में आज शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का विधालय में छात्राओं ने तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्यों और सामाजिक संदेश देते नाटकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि श्री किरण देव एवं अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं शालेय पत्रिका संदेष्ण का विधिवत विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री किरण देव ने विज्ञान मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया ।
इस दौरान स्काउट गाइड और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रेरित करते हुए मेरिट में स्थान बनाने का आह्वान किया। श्री देव ने कहा छात्र जीवन अपने जीवन में स्वर्णिम पल होता है। हमारी बेटियां पढ़ेगी देश का विकास गढ़ेगी। आज हर क्षेत्र में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। श्री किरण देव ने कहा विधालय के विकास के लिए हर संभव कार्य किया जायेगा। इस दौरान एम आई सी सदस्य श्री लक्ष्मण झा,श्री योगेन्द्र कौशिक, श्रीमती कलावती कसेर,एसएमडीसी अध्यक्ष श्री प्रकाश झा, अभिलाष यादव,बीईओ राजेश गुप्ता एवं प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार,शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here