संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर के टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत आज कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से भक्तिमय कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा उपरांत आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
भागवत कथा में सुदामा चरित्र के भावपूर्ण वर्णन के बाद तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा हवन कार्यक्रम एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञान मानव जीवन रूपी नैया को सहजता से पार लगाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि श्रद्धा और सबुरी के साथ कथा के उपदेशों को अपने जीवन में उतारते हुए ईश्वर के बताए मार्ग पर चलें और सदैव सत्कर्म करें।
कथा के मुख्य यजमान सतीश यादव एवं तुलसी यादव रहे। आयोजन समिति से श्रीमती शारदा यादव और जे.के. यादव की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही समाजसेवी प्रशांत पांडेय, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, केशव गोरख, संदीप मिश्रा, राकेश केसरी, योगेश पिल्ले, संगीत मोइत्रा, बबलू केसरवानी, गुड्डू चंदेल, संजय दवे, संतोष चौहान, राजेश साहू, प्रवीण बर्डे, ऋतिक सिंह, अविनाश चंदेल, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया।
कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









