Home चर्चा में कलेक्टर नम्रता जैन से वीबी एफसी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक ने की...

कलेक्टर नम्रता जैन से वीबी एफसी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक ने की सौजन्य भेंट

14
0
नारायणपुर संवाददाता जितेंद्र बिरनवार
नारायणपुर, 06 फरवरी 2026// वीबी एफसी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक शुभांशु झा ने 03 फरवरी को कलेक्टर नम्रता जैन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने में नागरिक सहभागिता की निर्णायक भूमिका पर सार्थक विमर्श हुआ। कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि जागरूक नागरिक ही राष्ट्र की पूंजी हैं, और यदि समाज के प्रत्येक वर्ग में सकारात्मक सोच, संवैधानिक मूल्यों तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति चेतना विकसित की जाए, तो विकास के लक्ष्य तेज़ी से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने नारायणपुर जिले के नागरिकों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय स्तर पर व्यवहारिक जागरूकता अभियानों, युवा सहभागिता, और सामुदायिक संवाद आधारित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के सुझाव भी दिए।
      वीबी एफसी वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक शुभांशु झा ने प्रशासन के साथ समन्वय में सामाजिक जागरूकता, नागरिक कर्तव्यों और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। भेंट के दौरान विकासोन्मुख पहल, नागरिक संवाद और सहयोगात्मक मॉडल पर भी चर्चा हुई। यह सौजन्य भेंट प्रशासन और नागरिक समाज के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो विकसित भारत के संकल्प को ज़मीनी वास्तविकता में बदलने में सहायक सिद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here