बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन ने शासन प्रशासन से की मांग =
बालोद। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन ने बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर बालोद जिले में जमीन की रजिस्ट्री की दरों में कमी करने की मांग की है।
ज्ञापन में युवा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी स्वाधीन जैन ने कहा है कि जिस तरह रायपुर और कोरबा जिलों में रजिस्ट्री दरें कम की गई हैं, उसी तरह बालोद जिले में भी रजिस्ट्री दरें घटाई जाएं।श्री जैन ने कहा है कि शासन द्वारा रायपुर और कोरबा में रजिस्ट्री की दरों में कमी की गई है, लेकिन बालोद जिले में रजिस्ट्री शुल्क ज्यादा होने से ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को काफी ऊंची दरों में रजिस्ट्री करवाना पड़ रही है। बालोद के कृषि प्रधान जिला होने का हवाला देते हुए स्वाधीन जैन कलेक्टर और राज्य शासन से अनुरोध किया है कि बालोद जिले में भी रजिस्ट्री के दरों में कमी की जाए, ताकि ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। कम दरों में रजिस्ट्री होने जमीनों की खरीदी बिक्री करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।










