Home चर्चा में बादा–चंपा सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 10 करोड़ 96 लाख की...

बादा–चंपा सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 10 करोड़ 96 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

27
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
बलरामपुर जिले के विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बादा में बहुप्रतीक्षित बादा–चंपा सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। लगभग 10 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की सौगात क्षेत्रवासियों को मिली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
 
इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बादा–चंपा सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और यह सड़क उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे वर्षों पुरानी मांग बताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में उन्हें बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जो अब इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद दूर हो सकेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here