Home चर्चा में लखनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का मनरेगा बचाव पद यात्रा में पूर्व डिप्टी...

लखनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का मनरेगा बचाव पद यात्रा में पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव रहे शामिल।

52
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसंगा से बंधा तक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बचाव को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी लखनपुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ग्राम कोसंगा चौक से पद यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा कोसंगा चारपारा होते हुए बंधा स्कूल मैदान में समाप्त हुआ जहां पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सभा को संबोधित किया गया ब्लाक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनरेगा काम का नाम बदल कर जी राम जी करने को लेकर विशेष जानकारी साझा किए और इससे होने वाले नुकसान के विषय में बताया वही जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक के द्वारा मनरेगा योजना पर विशेष प्रकाश डाले किस तरह से 2005 में कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना को रोजगार गारंटी अधिनियम के रूप में लागू किया

जिसमे ग्राम के ग्रामीण किसानों को रोज़गार मिलता था और लोग अपनी अर्थ व्यवस्था में सुधार लाते थे वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण लोगों को रोज़गार से वंचित करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम में ग्रामीणों को मनरेगा में काम मांगने का अधिकार था और काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलने का प्रावधान था और केंद्र राज्य और वन अधिकार अधिनियम के तहत 200 दिन रोजगार मिलता रहा पर अब इस महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का नाम बदल कर जी राम जी कर दिया गया है जिसमे ग्रामीणों को काम की गारंटी नहीं होगी और अब लोगों को 125 दिन का बस रोजगार मिल पाएगा और इस को एक योजना का रूप दे दिया गया है जिसे जब चाहे तब बंद किया जा सकता है और ग्रामीण लोगों को रोज़गार के लिए दर बदर भटकना होगा और बड़े उद्योगपति लोगों को मनमाने रेट पर काम के लिए रखेंगे जिससे ग्रामीण जनता को पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा वही धान खरीद में भी रकबा कटौती और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को विफल बताया और वहीं एस ई आर के संबंध में ग्रामीण जनता को जागरूक रहने अपना और अपने परिवार की नाम ना कटे इस पर ध्यान रखने को कहे। इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री प्रेम साय टेकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंहदेव,जेपी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता हुआ मनरेगा श्रमिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here