दीपका संवाददाता – हेमचंद सोनी
सीआईएसएफ के महिला जवानों की नृत्य में भारतीय संस्कृति की दिखाई झलक
गेवरा दीपका
कोल इंडिया की मिनी रत्न कंपनी एसईसीएल के एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान जो कि कोयला उत्पादन में सर्वाधिक उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने वाली एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सीआईएफ जो खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद व्यवस्था रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
आज इन्हीं सीआईएसएफ के गेवरा दीपका में तैनात जवानों ने अन्न मेला कार्यक्रम करते हुए कई मनोरंजक और भारतीय सभ्यता से भरे हुए आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति महिला जवानों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति की गई एवं एसईसीएल गेवरा में कार्यरत सहायक कार्मिक प्रबंधक श्रीमती सुधा शिंदे एवं उनके स्टाफ की महिला कर्मियों ने मराठी थीम पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

सरकारी स्कूल के बच्चों की छत्तीसगढ़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया
एसईसीएल गेवरा में सीआईएसएफ के द्वारा आयोजित अन्न मेला कार्यक्रम में एसईसीएल गेवरा के गोद ग्राम शासकीय मिडिल स्कूल बिंझरा विजय नगर के छात्राओं ने
“हमर कोरबा रे छत्तीसगढ़ के ऊर्जा धनी हमारे कोरबा रे”
की धुन जैसे ही शुरू हुआ खचाखच भरे मैदान मैं अन्य मेला का आनंद उठा रहे दर्शकों ने प्यारे बच्चों के नृत्य
को देखने के लिए मंच के आगे पीछे एकत्रित हो गए और खूब तालियां बजाई बच्चों की इस मनमोहक प्रस्तुति ने आए हुए अतिथियों के साथ-साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया स्कूल के प्रधान पाठक सर्वेश सोनी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में नित्य प्रस्तुति करने वाली छात्राओं का मनोबल बढ़ा दिया
इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ के जवान एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत उपस्थित रहे।
एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन जी के साथ गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी दीपका मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा एवं एसईसीएल गेवरा के कार्मिक प्रबंधक अजय कुमार बेहरा जी एम नागेंद्र साहू सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकार जी दीपका सहायक कार्मिक प्रबंधक जे के दुबे एवं एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारी तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम से मानो पूरा सीआईएफ परिवार एक ही मंच पर उपस्थित हुआ
सीआईएसएफ जवानों के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक आयोजन रहा बल्कि इस आयोजन से भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जवानों एवं उनके परिवारों का भी एक मिलन रहा और कुछ क्षण मौज मस्ती भारतीय सभ्यता संस्कृति की शैली में जज्बा भरे नित्य संगीत की प्रस्तुति एवं विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों का आए हुए अतिथि एवं अंग मेला में पहुंचे लोगों ने खूब आनंद उठाया सीआईएसएफ के आग्रह पर
मिडिल स्कूल बिंझरा के स्कूली बच्चों को मंच प्रदान करते हुए अपने साथ मिल बैठकर सादगी पूर्वक कार्यक्रम करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण का भी भाव दिखा।









