Home चर्चा में रायपुर में BJP व्यापार प्रकोष्ठ का ‘बजट संवाद 2026’: केंद्रीय बजट को...

रायपुर में BJP व्यापार प्रकोष्ठ का ‘बजट संवाद 2026’: केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत की मजबूत आधारशिला

2
0

रायपुर।
राजधानी रायपुर स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘बजट संवाद 2026’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट 2026 के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रभावों पर व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने वाला नहीं, बल्कि विकसित भारत की दीर्घकालिक, सुदृढ़ और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बजट के माध्यम से Make in India और आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने का स्पष्ट रोडमैप सामने आया है।

केंद्रीय मंत्री ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, रेयर अर्थ कॉरिडोर, MSME सेक्टर के विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे प्रावधानों को संतुलित एवं समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने राज्य स्तर पर बजट के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यक्रम को नई ऊर्जा और दिशा मिली।

इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, श्री अमित चिमनानी, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री शिव चंद्राकर एवं पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट संवाद को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और व्यापार व उद्योग जगत के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here