Home अंतर्राष्ट्रीय जापान में ताकाइची की ऐतिहासिक जीत: LDP को 316 सीटें, संसद में...

जापान में ताकाइची की ऐतिहासिक जीत: LDP को 316 सीटें, संसद में सुपरमेजॉरिटी हासिल

37
0

जापान में रविवार को हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने शानदार जीत हासिल की है। जापानी मीडिया और पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK के शुरुआती नतीजों के अनुसार, LDP ने अकेले 316 सीटें जीत ली हैं। यह 465 सदस्यों वाले लोअर हाउस में दो-तिहाई बहुमत (सुपरमेजॉरिटी) से ज्यादा है। लोअर हाउस जापान की संसद का सबसे ताकतवर सदन है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना 1955 हुई थी और इसके बाद से यह पार्टी की की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत ने 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन के 300 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

जीत के बाद NHK को दिए इंटरव्यू में ताकाइची ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह अब ऐसी नीतियां बनाएंगी जो जापान को मजबूत और समृद्ध बनाएंगी। उन्होंने कहा कि वो अपने फैसलों में फ्लेक्सिबल रहेंगी और विपक्ष से भी समर्थन लेने की कोशिश करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने लक्ष्यों पर को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगी। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने विजेताओं के नामों पर बड़े लाल रिबन लगाए और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाईं।

सनाए ताकाइची अक्टूबर 2025 में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने पद संभालने के सिर्फ 3 महीने बाद ही चुनाव करवाया, क्योंकि उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा थी। उनकी मजबूत छवि और स्टाइल ने खासकर युवाओं को आकर्षित किया, जो पहले राजनीति में कम दिलचस्पी रखते थे। विपक्ष बिखरा हुआ था, इसलिए कोई बड़ी चुनौती भी नहीं दे सका। चुनाव में LDP का गठबंधन जापान इनोवेशन पार्टी (JIP) के साथ हुआ था और दोनों ने मिलकर कुल 352 सीटें जीती हैं।

जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य ताकत बढ़ाना। रक्षा खर्च बढ़ाना, हथियार निर्यात पर रोक हटाना।  चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से रिश्ते मजबूत करना।  इमिग्रेशन पर सख्त नियम, विदेशियों पर कड़े कदम।  आर्थिक सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए सरकारी खर्च बढ़ाना। अब उनके पास 2028 तक बिना चुनाव के ये बदलाव करने का समय है।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, चुनाव के दिन पूरे जापान में बर्फबारी हुई, खासकर उत्तरी इलाकों में रिकॉर्ड बर्फबारी से सड़कें बंद रहीं और कई मौतों की भी सूचना है। खराब मौसम तो रहा लेकिन वोटिंग हुई और टर्नआउट अच्छा रहा। एक वोटर अकिहितो इवाटाके ने कहा कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत अच्छी है। यह जीत जापान की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है जहां अब ताकाइची मजबूत स्थिति में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here