Home चर्चा में स्टेट लेवल लॉन टेनिस में बस्तर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

स्टेट लेवल लॉन टेनिस में बस्तर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= जोगेंद्र पाल सिंह और थॉमस फिलिप का रहा शानदार प्रदर्शन =
जगदलपुर। वीआईपी क्लब रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न खिलाड़ियों के मध्य सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले गए। सीनियर्स सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले में बस्तर के सीनियर खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में बस्तर की अमिट छाप छोड़ी
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में बस्तर के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सिंगल्स के मुकाबले में बस्तर के जोगेंद्र पाल सिंह रनरअप रहे। वहीं सीनियर सिंगल्स मुकाबले में बस्तर के थॉमस फिलिप सेमी फाइनलिस्ट रहे। डबल्स मुकाबले में थॉमस और जोगेंद्र की जोड़ी ने कुणाल चालीसगांवकर और राहुल सिंह की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। थॉमस और जोगेंद्र की जोड़ी विजेता रही। वहीं कुणाल और राहुल की जोड़ी रनरअप रही। सीनियर डबल्स में हरदीप सिंह और थॉमस फिलिप की जोड़ी सेमीफाइनलिस्ट रही। टीम के साथ गए सीनियर खिलाड़ी मो. फिरोज डॉ. केएल आजाद एवं मनोज पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं बधाई प्रेषित की।छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सुनील सुराणा ने थॉमस फिलिप एवं कुणाल चालीसगांवकर को बस्तर में टेनिस को बढ़ावा देने और बुलंदियों तक पंहुचाने के लिए उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। जिस पर थॉमस फिलिप और कुणाल चालीसगांवकर ने उन्हें बताया कि बस्तर में अभी लगभग 40 से 45 छोटे छोटे बच्चे खेल रहें हैं। कुछ और बच्चे इस खेल से जुड़ना चाह रहें हैं पर ग्राउंड की तंगी के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here